नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रथम आगमन पर किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रथम आगमन पर किया स्वागत

बदायूं। जे. एस. (पी.जी.) कॉलेज, बदायूँ में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रथम आगमन के अवसर पर उनका स्वागत पौधरोपण कार्यक्रम के साथ किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार, डायरेक्टर विकास यादव एवं प्राचार्या डॉ. निशि अवस्थी ने नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, नैतिक मूल्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व भी प्रत्येक विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं।
कार्यक्रम में उप-प्राचार्य राहुल कुमार, निखिल कुमार, रोहित सैनी, योगेंद्र कुमार, आकाश कुमार, अजय पाल सिंह, रितु दीक्षित, फिरदौस बी, रंजना बघेल, उमरावी, डॉ. अंशुमान गुप्ता, संजीव भारद्वाज, अमित कुमार, सुधीर यादव, रिंकू, प्रेमपाल शर्मा एवं कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail