युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना ने ‘सनातन सम्मान’ मुहिम का किया शुभारंभ, चार प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक अभियानों का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना ने ‘सनातन सम्मान’ मुहिम का किया शुभारंभ, चार प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक अभियानों का लिया संकल्प

 

बदायूं, 09 नवंबर 2026।

 

युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के संयुक्त तत्वावधान में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर संगठन के पदाधिकारियों के साथ लक्ष्य गुप्ता के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सनातन धर्म की परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता मनु ने समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने और कुछ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से ‘सनातन सम्मान’ मुहिम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रकृति संरक्षण, जीवों के प्रति दया, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी का भी विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ संगठन चार प्रमुख मुहिमों को धरातल पर उतारने का प्रयास करेगा।

 

प्रथम मुहिम – धार्मिक सामग्री का सम्मानजनक निस्तारण

 

अक्सर हिंदू सनातनी परिवारों के घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में रखी देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पोस्टर, बैनर, धार्मिक कैलेंडर, शादी-विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों के धार्मिक कार्ड तथा हवन-पूजन की बची सामग्री को लोग गंगा एवं अन्य जल स्रोतों में विसर्जित कर देते हैं, जिससे जल प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है।

 

इस समस्या के समाधान के लिए युवा मंच संगठन द्वारा बदायूं शहर में एक निर्धारित स्थान विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जहां ऐसी धार्मिक सामग्री को श्रद्धापूर्वक एकत्रित किया जा सके। संगठन एवं श्री भगवा सेना के माध्यम से समय-समय पर एकत्रित सामग्री को बड़े वाहनों से निर्धारित स्थान पर ले जाकर पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप भूमि में समाहित कराने की व्यवस्था की जाएगी।

 

साथ ही सनातनी परिवारों से आग्रह किया जाएगा कि हवन-पूजन की राख को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय खेतों में उपयोग करें, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।

 

द्वितीय मुहिम – ‘हर घर भगवा’

 

श्री भगवा सेना की ओर से जल्द ही ‘हर घर भगवा’ अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इस मुहिम के माध्यम से हिंदू सनातनी परिवारों को अपने घरों पर भगवा ध्वज एवं धर्म की पताका लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य सनातन परंपराओं, धार्मिक संस्कारों एवं सांस्कृतिक पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 

तृतीय मुहिम – गाय एवं अन्य पशुओं के लिए रोटी

 

सनातन परंपरा में गाय एवं अन्य पशुओं के लिए भोजन निकालने की प्रथा का विशेष महत्व रहा है। पूर्व में अनेक परिवारों में पहली रोटी गाय तथा दूसरी रोटी अन्य पशुओं के लिए बनाई जाती थी, लेकिन बदलती जीवनशैली के कारण यह परंपरा कई घरों में धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है।

 

इस परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से संगठन द्वारा घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों से गाय एवं अन्य पशुओं के लिए भोजन निकालने का आग्रह किया जाएगा।

 

चतुर्थ मुहिम – पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

 

पशु-पक्षियों के प्रति दया एवं सेवा भाव को बढ़ावा देने के लिए संगठन द्वारा लोगों से अपने घरों की छतों, आंगन एवं सुरक्षित स्थानों पर दाना-पानी से भरे पात्र रखने का आह्वान किया जाएगा। इस मुहिम के माध्यम से पशु-पक्षियों के संरक्षण तथा जीव सेवा की सनातन परंपरा के प्रति जनजागरूकता फैलाने स्थान सुनिश्चित कराया का प्रयास किया जाएगा।

 

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इन चारों मुहिमों को सामाजिक सहभागिता के माध्यम से आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया। संगठन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा से जोड़कर एक सकारात्मक जनजागरण स्थापित करना है।

 

बैठक में महंत राजेश बाबा जी, संरक्षक सर्वेश चंद्र गुप्ता, लक्ष्य गुप्ता, लकी ठाकुर, राज वर्मा, अमन पाठक, शिव, अंशुमन शर्मा, अविरल, नैतिक कुमार, सूरज कुमार, उत्कृष्ट यादव, अंश पाठक, लक्ष्य प्रताप सिंह, गिरीश कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

भवदीय

 

ध्रुव देव गुप्ता मनु

संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष

युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail