मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी विजेंद्र सिंह को भेजा शुभकामना पत्र, समाज सेवा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष को मिला प्रोत्साहन

हाथरस। जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा SC-ST अत्याचार निवारण जिला विजिलेंस एवं मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य चौधरी विजेंद्र सिंह के लिए गौरव और सम्मान का विषय सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके समाजसेवा के कार्यों और अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामना एवं प्रोत्साहन पत्र प्रेषित किया है।
मुख्यमंत्री की ओर से पत्र प्राप्त होने पर चौधरी विजेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने सामाजिक संघर्ष और जनसेवा के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन बताया। उन्होंने कहा कि समाज में पीड़ितों, शोषितों और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना उनका संकल्प रहा है। अन्याय और जुल्म के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
चौधरी विजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रोत्साहन समाजसेवा के कार्यों को और अधिक जिम्मेदारी एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि उनका संगठन ‘जुल्म के खिलाफ आवाज’ हमेशा पीड़ितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा तथा समाज में न्याय और समानता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेगा।
चौधरी विजेंद्र सिंह
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
जुल्म के खिलाफ आवाज
सदस्य – SC-ST अत्याचार निवारण जिला विजिलेंस एवं मॉनिटरिंग कमेटी
रिपोर्टर राजा पाठक









