हाथरस गेट पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्ता
हाथरस, 11 जुलाई। थाना हाथरस गेट पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 950 ग्राम चोरी की चांदी की ज्वैलरी और 1,610 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बंद दुकानों और सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनमें साक्षी ज्वैलर्स का शटर काटकर की गई चोरी भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनंत निवासी जलालपुर, थाना हाथरस जंक्शन तथा सनी सेंगर निवासी जलालपुर गणेशपुर, थाना सासनी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।



