अलीगढ़: मानसी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़: मानसी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के खैर रोड स्थित मानसी प्राइवेट हॉस्पिटल से आज शाम करीब 7:00 बजे दुखद सूचना प्राप्त हुई।

हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद हुई कॉम्प्लिकेशन के कारण एक महिला की मृत्यु हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वाद-विवाद शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने परिजनों को समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया। 

थाना प्रभारी के अनुसार, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। 

क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धनंजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौके पर शांति है।

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail