दातागंज तहसील के हजरतपुर में वर्षों से जलमग्न मुख्य मार्ग पर कांग्रेसियों ने की धान की रोपाई ,सड़क पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उठाई आवाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दातागंज तहसील के हजरतपुर में वर्षों से जलमग्न मुख्य मार्ग पर कांग्रेसियों ने की धान की रोपाई ,सड़क पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उठाई आवाज

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने सड़क पर पानी में धान रोपे

प्रशासन में हड़कंप मचा , सुबह से ही जेसीबी से नालों की सफाई शुरू कराई ,सड़क पर मौजूद मिट्टी हटाई ,बीडीओ म्याऊं मौके पर पहुंचें , कहा सड़क पीडब्ल्यूडी की

बदायूँ। 29 जुलाई।दातागंज तहसील के हजरतपुर में वर्षों से जलमग्न मुख्य मार्ग पर कांग्रेसियों ने की धान की रोपाई की और सड़क पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाई। हजरतपुर गड़िया रंगीन मार्ग और हजरतपुर से पिपला मार्ग पर कई वर्षों से जलभराव के चलते दर्जनों ग्रामों के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने समस्या के समाधान के लिए बुधवार को हजरतपुर में सड़क पर भरे गंदे पानी में धान की रोपाई की।

कांग्रेसियों के सड़क में धान रोपने के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही सुबह से ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के हजरतपुर पहुंचने से पहले सुबह से ही जेसीबी से नालों की सफाई शुरू करा दी। सड़क पर बड़ी तादाद में मौजूद मिट्टी हटवाई।बीडीओ म्याऊं भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने कहा कि सड़क पीडब्ल्यूडी की है। उनका कोई लेना देना नहीं है। हजरतपुर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव से निवेदन किया कि मौके पर काम सुबह से ही शुरू गया है । इसलिए धान की रोपाई का कार्यक्रम निरस्त कर दिया जाए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि वे मौके पर जाकर देखेंगे कि क्या काम हुआ है । उसके बाद निर्णय लेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दोपहर 1 बजे कार्यकर्ताओं के साथ हजरतपुर गढ़िया रंगीन मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने मार्ग पर भारी कीचड़ और जलभराव देखकर धान रोपने शुरू कर दिए। सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उनका समर्थन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दस साल से प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है और दातागंज में भाजपा का विधायक है। लेकिन वर्षों से हजरतपुर में मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया।जल निकासी को नाले नहीं बनाए भाजपा का विकास का दवा खोखला है। अभी भाजपा सरकार में है । उनके पास जनता के खजाने की चाबी है। विधायक निधि पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन भाजपा ने विधायक निधि एवं अन्य निधियों से हजरतपुर में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया।

कांग्रेस पार्टी विपक्ष में है । अभी कांग्रेस के पास विधायक निधि समेत किसी निधि पर अधिकार नहीं है। ऐसे में जलमग्न सड़क पर धान की रोपाई की है। तीन चार माह में धान की फसल को काटकर प्राप्त धनराशि से मार्ग को बनवाया जायेगा और जलभराव की समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उनके दातागंज विधायक ने दातागंज क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया। भाजपा का विकास का दावा झूठा है। भाजपाई केवल धनउगाही में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने पर दातागंज क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। सभी सड़कों का निर्माण कराया जायेगा। और जलभराव की समस्या से दातागंज को मुक्त कराया जायेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित दर्जनों ग्रामों के लाखों लोगों की समस्या का समाधान करने में विफल रही है। बाढ़ का स्थाई समाधान हुए बिना इस क्षेत्र के लोगों का विकास संभव नहीं है। कहा कि अगर जरतौली को बचाने को धरातल पर शुरू नहीं हुआ , हजरतपुर में जलभराव की समस्या हल नहीं हुई ,बाढ़ रोकने को रूकुमपुर से भाऊ नगला तक एवं मानपुर से सिमरिया तक बांध तटबंध बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो एक अगस्त से हजरतपुर पुल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ जिला सचिव मंजेश यादव, म्याऊं ब्लाक अध्यक्ष अरुण सिंह, सतेंद्र यादव , अरविंद यादव , जयवीर सिंह, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे।

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail