अलीगढ़ में यीडा (YEIDA) का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियां ध्वस्त !
अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी YEIDA ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टप्पल क्षेत्र के मरोरगढ़ी गांव और आसपास के फेज-2 इलाके में चलाए गए बुलडोजर अभियान के दौरान करीब 1.5 लाख वर्गमीटर में फैले अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई में हरित वाटिका मरोरगढ़ी समेत कई अनधिकृत कॉलोनियां जमींदोज कर दी गईं।
प्राधिकरण के मुताबिक खाली कराई गई जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 450 करोड़ रुपये है।
यह अभियान YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया गया। मौके पर ओएसडी (IAS) शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम अभिषेक शाही, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, YEIDA के परियोजना विभाग के अधिकारी और अलीगढ़ पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई। अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी ऐसे अभियान जारी रहने की बात कही गई है।


