सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव कल रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी का करेंगे दौरा, पूर्व मंत्री आबिद रजा भी साथ रहेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव कल रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी का करेंगे दौरा, पूर्व मंत्री आबिद रजा भी साथ रहेंगे

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से जिला कारागार में मुलाकात कर मौजूदा हालात पर करेंगे चर्चा, पूर्व मंत्री आबिद रजा भी रहेंगे साथ

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार, 12 अगस्त को रामपुर का दौरा करेंगे। प्रस्तावित दौरे के दौरान वह मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर वहां के मौजूदा हालात का जायजा लेंगे। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार शिवपाल सिंह यादव जौहर यूनिवर्सिटी का निरीक्षण कर वहां की वर्तमान स्थिति और विभिन्न विषयों से जुड़े हालात की जानकारी लेंगे। इसके बाद वह रामपुर जिला कारागार पहुंचेंगे, जहां वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

शिवपाल सिंह यादव के साथ बदायूं के पूर्व मंत्री आबिद रजा भी रामपुर दौरे पर रहेंगे। उनके साथ रहने से इस दौरे को बदायूं और रामपुर के सपा नेताओं के बीच राजनीतिक संवाद की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव का यह दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत है। जौहर यूनिवर्सिटी के दौरे और आजम खान से मुलाकात को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता है। हालांकि मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शिवपाल यादव के रामपुर दौरे पर सपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जानकारों की निगाहें टिकी हुई हैं।

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail