कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम-एसपी ने मथुरा-बरेली राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, डीएम-एसपी ने मथुरा-बरेली राजमार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

 

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं, सीसीटीवी से शिविरों की निगरानी, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश

 

श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह के साथ मथुरा-बरेली राजमार्ग पर हाथरस से सिकन्द्राराऊ क्षेत्र तक विभिन्न कांवड़ शिविरों एवं यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail