7 महीने में जन्मे बच्चे को मिला नया जीवन, माता-पिता ने श्रीवास्तव चिल्ड्रन हॉस्पिटल को कहा धन्यवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

7 महीने में जन्मे बच्चे को मिला नया जीवन, माता-पिता ने श्रीवास्तव चिल्ड्रन हॉस्पिटल को कहा धन्यवाद

 से पहले यानी 7 महीने में जन्मे एक नवजात शिशु को श्रीवास्तव चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ की मेहनत से नया जीवन मिला है। बच्चे के स्वस्थ होकर घर जाने पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है।

अस्पताल से जारी वीडियो में बच्चे के माता-पिता ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा 7 महीने 2 दिन कम पर पैदा हुआ था। उस समय बच्चे के बचने की उम्मीद बहुत कम थी। 

पिता ने कहा, _”सबसे पहले मैं अपने डॉक्टर आशीष सर का बहुत धन्यवाद करता हूं। बाकी यहां के जो स्टाफ मेंबर हैं वो भी बहुत अच्छे हैं। हमारे बच्चे की बहुत अच्छी तरीके से केयर की है यहां पे स्टाफ मेंबर ने। अब तक का बेस्ट एक्सपीरियंस है।”_

मां ने भावुक होते हुए कहा, _”बेबी थोड़ा कम टाइम का था, सेवन मंथ में भी टू डेज कम थे। तो इस वजह से इसका मतलब बहुत ही लेयर था। ना बचने वाली। तो हमने तो उम्मीद छोड़ दी थी। इसलिए सर का बाकी मैं तहे दिल से बहुत बड़ा धन्यवाद करती हूं। आज मेरी गोद में है मेरा बच्चा।”_

माता-पिता ने अस्पताल के इलाज और स्टाफ के व्यवहार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और बच्चे का एकदम अच्छा इलाज हुआ।

डॉ. आशीष और श्रीवास्तव चिल्ड्रन हॉस्पिटल की टीम की समय पर देखभाल और मेडिकल सपोर्ट की वजह से आज वो बच्चा स्वस्थ है और माता-पिता की गोद में है।

यह मामला समय से पहले जन्मे बच्चों के इलाज में आधुनिक चिकित्सा और समर्पित स्टाफ की भूमिका को भी दर्शाता है।

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail