दलित बस्ती का रास्ता खुलवाने को डीएनटी महासभा का ज्ञापन, 10 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुखनिया जोजे के मजरा चतुरी नगला में दलित बस्ती के रास्ते पर कथित कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डीएनटी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दलित समाज की बस्ती के आवागमन मार्ग को कुछ दबंग लोगों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है। पीड़ितों द्वारा तहसील समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस समेत विभिन्न स्तरों पर शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। आरोप है कि मामले में हल्का लेखपाल द्वारा वास्तविक स्थिति के विपरीत रास्ता खुला होने की रिपोर्ट भेज दी गई, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि रास्ता बंद होने से बस्ती के लोगों को दैनिक आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर तत्काल रास्ता खुलवाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। है 

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail