सर सैयद की यौमे पैदाइश के अवसर पर जन कल्याण समिति को हाजी ज़हीर द्वारा समाजसेवा के लिए किया गया सम्मानित
अलीगढ़। सर सैयद दिवस के अवसर पर मोहम्मद अली फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जन कल्याण समिति को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। समिति को यह सम्मान मशहूर उद्योगपति हाजी ज़हीर द्वारा प्रदान किया गया।
जन कल्याण समिति लंबे समय से गरीबों, जरूरतमंदों, असहाय और बेसहारा लोगों की मदद के लिए लगातार समाजसेवा के कार्य कर रही है। समिति की ओर से जरूरतमंदों को भोजन वितरित करने, गर्म कपड़े एवं कंबल बांटने, मेडिकल हेल्थ कैंप आयोजित करने, रक्तदान शिविर लगाने, गर्मी में शरबत वितरण करने तथा गरीब और असहाय लोगों के इलाज में मदद करने जैसे सराहनीय कार्य किए जाते हैं।
इस अवसर पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इमरान खान, सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान का उल्लेख करते हुए समिति के समाजसेवा के कार्यों की सराहना की गई। समाजसेवा के क्षेत्र में संस्था के योगदान को सम्मान मिलना संगठन के सदस्यों के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।
समिति का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इंसानियत और सेवा के कार्यों से जोड़ना है। समिति के पदाधिकारियों ने समाजसेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी मोहम्मद अली फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद अली का शुक्रिया अदा किया!









