श्री दाऊजी महाराज मेला: 15 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होंगे 75 कार्यक्रम, प्रशासन ने जारी की कार्यक्रम सूची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री दाऊजी महाराज मेला: 15 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होंगे 75 कार्यक्रम, प्रशासन ने जारी की कार्यक्रम सूची

 

हाथरस। ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन ने मेले के 15 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कुल 75 कार्यक्रमों का शेड्यूल और उनके संयोजकों की सूची जारी कर दी है।

 

जारी कार्यक्रमों में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। मेले के प्रमुख आकर्षणों में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल भी शामिल है, जो 17 से 22 सितंबर तक आयोजित होगा। इस बार दंगल के संयोजक विपुल कुमार गौड़ बनाए गए हैं।

 

कार्यक्रम सूची के अनुसार 22 सितंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 26 सितंबर को पंजाबी गीतों का कार्यक्रम और 30 सितंबर को अल्ताफ राजा नाइट का आयोजन प्रस्तावित है। वहीं 2 अक्टूबर को लाफ्टर शो आयोजित होगा, जिसके संयोजक सुंदरम शर्मा हैं। 4 अक्टूबर को पंजाबी दरबार होगा, जिसके संयोजक अंकित गौड़ बनाए गए हैं। इसके अलावा 6 अक्टूबर को संगीत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसके संयोजक जय शर्मा हैं।

 

मेले में अखिल भारतीय मुशायरा, कव्वाली, भजन संध्या, एक शाम अटल जी के नाम, मेधावी छात्र सम्मान समारोह, एक शाम शहीदों के नाम, अधिवक्ता सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन और कवयित्री सम्मेलन समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

मेले में लाखों श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आवश्यकता के अनुसार बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बल बुलाए जाने की तैयारी की जा रही है।

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail