अतुल तोमर के आवास पर दिनभर लगा रहा समर्थकों का तांता, पदाधिकारियों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अतुल तोमर के आवास पर दिनभर लगा रहा समर्थकों का तांता, पदाधिकारियों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

बदायूं भारतीय किसान यूनियन हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर के आवास पर छोटी और बड़ी दीपावली के अवसर पर शनिवार को दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अतुल तोमर को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने भी सभी पदाधिकारियों एवं समर्थकों का स्वागत करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं उन्होंने आपसी भाईचारे, प्रेम और एकजुटता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया कार्यक्रम के दौरान अतुल तोमर ने अपने जिला मीडिया प्रभारी शिवा नायक की सराहनीय कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने शिवा नायक को उपहार एवं मिठाइयां भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल ठाकुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरजीत तोमर, राष्ट्रीय मंत्री नदीम खान, राष्ट्रीय सचिव मनोज माथुर, प्रदेश सचिव विकेश ठाकुर, प्रदेश मंत्री रिंकू, जिला मीडिया प्रभारी शिवा नायक, जिला सचिव रामौतार राजपूत, जिला मंत्री श्रीपाल यादव, रामखिलाड़ी अलीम, रामसेवक, जितेंद्र, अखिलेश, सतेंद्र, गुड्डू, दिनेश यादव, नितिन, अंकित सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail