एटा में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का ASP ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का ASP ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एटा। जनपद एटा में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और जैमर सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।

 

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए। परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना है।

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail