समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग, पेंशन समय से न मिलने पर हजारों लाभार्थी परेशान,, बफाती मिया,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग, पेंशन समय से न मिलने पर हजारों लाभार्थी परेशान,,
बफाती मिया,,

 

आज कांग्रेसियों संग बिकास भवन पहुंचे सैकड़ो महिला पुरुष
विकास भवन और बैंकों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं लाभार्थी
बाबू बजट न होने का बहाना बनाकर टाल देते हैंl

बदायूं 9 सितंबर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां के नेतृत्व में आज सैकड़ो महिला पुरुष कांग्रेसियों संग विकास भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार को दिया
इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य चौधरी वफाती मिया
कहा कि जनपद शहर व गांव में हजारों की संख्या में निराश्रित विधवा वृद्धजन दिव्यांगजन भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से आर्थिक सहायता पेंशन दी जाती हैl
यह पेंशन 1 साल में चार बार प्रत्येक तीन माह के बाद लाभार्थी के खातों में दी जाती है l
इस वर्ष महा अप्रैल ,मई, जून, की पेंशन जुलाई के प्रथम सप्ताह तक लाभार्थियों को मिल जानी थी मगर दो माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी यह पेंशन इन लाभार्थियों को अभी तक उनके खातों में नहीं भेजी गई है l

उन्होंने कहा कि गांव शहर के गरीब वृद्ध विधवा दिव्यांग इसी पेंशन पर ही अपनी आजीविका चलाते हैं और इसी पर निर्भर हैं l यह लोग विकास भवन और बैंकों के चक्कर लगा लगाकर परेशान है मगर कोई सुनने वाला नहीं
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार विकास का डिंडोरा पीट रही है दूसरी तरफ गांव के गरीब 5 किलो राशन और पेंशन पर ही निर्भर हैं l
वह भी समय से सरकार नहीं दे पा रही है महंगाई के इस दौर में यह लाभार्थी अपने आजीविका कैसे चलाते हैं इनका दर्द कोई नहीं जानता
जिला महासचिव आलोक कुमार और जिला सचिव अहमद अमजदी ने कहा कि अधिकारियों से पूछने पर बता दिया जाता है कि सरकार के पास बजट नहीं है इस डबल इंजन की सरकार में पूंजीपतियों का कर्ज माफ होता है और बड़े-बड़े लोगों के लिए तमाम तरह के बजट जारी किए जाते हैं मगर इन बेसहारा विधवा दिव्यांगजन को पेंशन के लिए सरकार के पास बजट नहीं है कितनी शर्म की बात है l
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव ज़ाबिर ज़ैदी व एससी एसटी विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने कहा कि अधिकारियों को एक निश्चित तिथि समाचार पत्रों में जारी कर देना चाहिए की पेंशन फला तारीख तक मिल जाएगी
कम से कम यह वृद्ध जन दिव्यांगजन रोजाना परेशान तो ना हो
कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 20 सितंबर तक अगर पेंशन इन लाभार्थियों को प्राप्त नहीं होती है तो कांग्रेस बड़े स्तर पर इस आंदोलन को करेगी
इस मौके पर जिला महासचिव आलोक कुमार सिंह जिला सचिव अहमद अमजदी एससी एसटी विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष इकरार अली शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी जिला सचिव बन्ने खा मोहम्मद राशिद रेशम बत्ती जरीना फूलवती रुखसाना जैन वीरा देवी रूप राम
सलोनी देवी मीणा मथुरा राम बेटी वीरवती सोमवती मेपारा दिलजान मेवाराम कैलाश देवी डिलवरी महबूबन नेमबती आदि महिला पुरुष मौजूद है

National Ankhen
Author: National Ankhen

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail